कोलासी बाजार में होगा महाविष्णु यज्ञ एवं भागवत कथा ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कोढा प्रखंड के कोलासी बाजार स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में आठ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 6 फरवरी से शुरू किया जा रहा है । इस तरह का भक्तिमय कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें सभी समुदाय के लोग अपना सहयोग करते हैं। सभी समुदाय के लोग इस यज्ञ में उपस्थित होते हैं और सहयोग देते हैं। कोलासी बाजार रहने के कारण इस यज्ञ में काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। दूरदराज के ग्रामीण भागवत कथा सुनने पहुंचते हैं। सर्वप्रथम कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें ग्रामीण बच्चियां अपने सर पर कलश रखकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कारी कोसी नदी से जल भरकर वापस यज्ञशाला में पहुंचती है। इस यज्ञ में कथा वाचन के लिए गोविंद नारायण शास्त्री महाराज एवं विभूषित श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री सूर्य नारायण जी महाराज एवं उनके सहयोगी श्री विष्णु नारायणाचार्य जी महाराज अयोध्या से पधारेंगे। इसे महाविष्णु यज्ञ को सफल बनाने हेतु ग्रामीण दिन रात एक किए हुए हैं। जिससे जितना सहयोग बन पा रहा है वह यथासंभव अपना सहयोग दे रहे है। इस यज्ञ को सफल बनाने में ग्रामीण अवधेश सिंह(अध्यक्ष), मुखिया ज्ञानचंद्र मंडल, प्रदीप भगत,सुबोध शर्मा, भीम यादव,विनोद यादव, मोनू पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, बुलू सिंह,राजू ट्रेडिंग कम्पनी कोलासी,विजय सिंह,देवनारायण मुंडा,रमेश भगत एवं समस्त ग्रामीणों सहयोग दे रहे हैं ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
