April 30, 2026

महागठबंधन की महारैली का संपूर्ण बिहार पर पड़ेगा असर — सुनील कुमार यादव

Read Time:3 Minute, 21 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 ( बारसोई )

आगामी 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन द्वारा आयोजित होने वाली महारैली की सफलता को लेकर महागठबंधन के विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं के द्वारा लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में महारैली की सफलता को लेकर कटिहार कांग्रेस कार्यक्रम प्रभारी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में प्राणपुर में महारैली की सफलता को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह कटिहार कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आगामी 25 फरवरी को होने वाले पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महारैली को सफल बनाने का अपील किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की महारैली का पूरे बिहार पर असर होगा जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा का पूरे बिहार से सफाया हो जाएगा। क्योंकि जिस प्रकार देश में भाजपा ने जातिवाद, भ्रष्टाचार और महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दिया हैं अब आने वाले चुनाव में जनता उसका जवाब भाजपा को देगी। पूंजीपतियों की हितरक्षक भाजपा और उसकी फासीवादी हुकूमत के खात्मे के जंग का ऐलान यहीं से किया जाएगा। कांग्रेस नेता अल्तमस दीवान ने कहा कि 25 फरवरी को रैली में महागठबंधन के सभी बड़े राजनेता पूर्णिया के ऐतिहासिक रणभूमि मैदान में उपस्थित होंगे। महागठबंधन की इस रैली में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा। वही कांग्रेस नेता राजेश रंजन मिश्रा ने कहा कि 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान से महागठबंधन के समाजवादी नेताओं द्वारा भाईचारा और शांति का पैगाम दिया जाएगा। सामाजिक सद्भाव और समानता का अधिकार दिलाना महागठबंधन का इतिहास रहा है। मौके पर कांग्रेस नेता अल्तमस दीवान, राजेश रंजन मिश्रा, सदानंद यादव, शत्रुघन यादव, तैमूर अली, लियाकत अली, शेखशाह जहां, मोहम्मद नैमूल, मो ईमानी,जुबेर आलम, अकबर अली, मालेक अस्तूर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post মাধ্যমিক পরীক্ষা তারই আগে চাঁদা যুব কংগ্রেসের উদ্যোগে পরীক্ষার্থীদের উৎসাহ দিতে করেন উপহার বিতরণ
Next post दान करने वाले कभी नहीं हुए गरीब — परमानंद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial