July 22, 2026

मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना का महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस की इस कार्यकुशलता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कल दोपहर कंपनी कर्मी विभिन्न क्षेत्रों से कलेक्शन कर 54,070 रुपये लेकर मनिहारी लौट रहे थे। नवाबगंज बोलिया रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर नकदी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। एसडीपीओ विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखना प्राथमिकता है। इस अभियान में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा की भूमिका सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में टीम ने सूझबूझ और बेहतर समन्वय दिखाया। मनिहारी पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि अपराधी कानून से बच नहीं सकते। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Previous post ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
Next post मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial