मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बच्चे को बचाने गए चाचा और चाची की मौत हो गई, जबकि बच्चा अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पूर्व टोला में खेल रहा एक बच्चा अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए चाचा नाजिर तुरंत दौड़कर पहुंचे। बचाव के दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए। इसी बीच बच्चे की चाची भी बेटे को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने तीनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने चाचा नाजिर और चाची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चे का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।घटना की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इसी दौरान बाहर से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने हंगामा करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों को शांत कराने में साजिद, आलमगीर, इरशाद अली, शाहिद सहित कई स्थानीय लोगों ने अहम भूमिका निभाई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग मृतक परिवार के लिए मुआवजे और न्याय की मांग कर रहे हैं।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
