June 25, 2026

गौशाला रोड ओवर ब्रिज के ठप काम को पुनः चालू करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उठाया कदम 29 लाख 44 हजार 400 रूपये का प्राक्कलन बनाकर मुख्य अभियंता को भेजा

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राष्ट्रीय उच्च पथ पूर्णिया प्रमंडल अंतर्गत कटिहार नगर के गौशाला के पास निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के ठप काम को पुनः चालू करने हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय उच्च पथ से दूरभाष पर बात कीl क्षेत्रीय पदाधिकारी ने जल्द से जल्द इस योजना को पूर्ण करने की दिशा में सभी बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आवागमन सुगम करने हेतु सड़क की मरम्मती एवं अनुरक्षण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ करने को कहा है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल पूर्णिया ने 29 लाख 44हजार 400रूपये का प्राक्कलन बनाकर मुख्य अभियंता (बजट एवं योजना) पथ निर्माण विभाग, बिहार को भेजा है।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध मे पथ निर्माण मंत्री को पत्र दिया है। ज्ञातव्य है कि आरोबी निर्माण की परियोजना संवेदक के अंदरूनी पारिवारिक कलह के कारण ठप है।इस संबंध में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लगातार विभाग का ध्यान आकृष्ट किया है। रेलवे गुमटी ट्रेनों की आवाजाही के कारण अधिकांश बंद रहता है। जिससे इस पथ पर यात्रा सुगम नहीं हो पा रही है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next post पुलिस ने कार सहित विदेशी शराब किया जब्त एक तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial