तंबाकू सेवन करने मात्र से कई बीमारियों का होता है जन्म — डॉ मिहिरकान्त झा ।
प्रवीण कुमार ( कटिहार)
“हमें भोजन की आवश्यकता है तंबाकू की नहीं” थीम को लेकर बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता रैली, बैनर, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। ओपीडी में विशेष रूप से कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसमें मुंह, दांत एवं ओरल कैंसर को शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा ज़िले के सभी विद्यालयों में कक्षा छह से 12 वीं तक के बच्चों को इसके हानिकारक एवं दुष्प्रभाव से अवगत कराने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी का कहना है किआजकल के युवा वर्ग में ख़ासकर तंबाकू का उपयोग, विशेष रूप से धूम्रपान जैसे- बीड़ी, सिगरेट, गांजा या अन्य प्रकार के सेवन करना कैंसर का एक प्रमुख कारण है। जिसमें फेफड़े, गले, दांत, अग्न्याशय, मूत्राशय, गुर्दे और सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से शामिल हैं। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि धूम्रपान न केवल कैंसर के विकास के जोखिम को बढ़ाता है, बल्कि यह कैंसर के परिणामों को भी खराब करता। ज़िला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मिहिरकान्त झा ने बताया टीबी बीमारी से ग्रसित महिला या पुरुषों के लिए तंबाकू सेवन और भी अधिक खतरनाक साबित हो जाता है। तंबाकू का इस्तेमाल हृदय रोग, ओरल कैंसर एवं फेफड़े की पुरानी से पुरानी जटिल और मधुमेह बीमारी को जन्म देता है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
