July 26, 2026

रेड क्राँस ने वृद्ध जनों के बीच खाद्य सामग्री किया वितरित ।

Read Time:4 Minute, 44 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बुजुर्गों कि सेवा सबसे बड़ी सेवा — तारकिशोर

आजकल बुजुर्गों की समस्या अकल्पनीय है। वृद्धावस्था अभिशाप होती जा रही है। उनका जीवनयापन बहुत कठिन होता जा रहा है। बसतौल स्थित आनंद मार्गी वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के लिये खाध्य सामग्री वितरित करते हुए रेडक्रोस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज उनके पुत्र का जन्मदिन है और इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए कुछ कर पाने का अवसर वाकई मे एक सुखद अनुभव है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी प्रिया गुप्ता के साथ चावल, दाल, मौसम के अनुरूप आम, बिस्किट, केक एवं गर्मी से राहत हेतु ग्लूकोंन डी का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह मौजूद थे। तारकिशोर प्रसाद ने रेडक्रॉस सदस्यों के कार्यों कि सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों कि सेवा सबसे बड़ी सेवा है उन्होंनें कहा कि आज बुजुर्गों कि देखभाल उनके पुत्र नही कर पा रहे ये दुःखद है। विधायक निशा सिंह ने कहा कि आनंद मार्गी संस्थान को हर संभव मदद कि कोशिश करूंगी। उन्होंनें रेडक्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद दिया। रेडक्रोस के चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा आज आज की पीढ़ी बुजुर्ग माता पिता से सामंजस्य स्थापित नही कर पाते और इसी वजह से वृद्धाश्रम कि संख्या मे बढ़ोत्तरी हो रही। उन्होंने कहा कि आज उनकी भी माता का जन्मदिन है और इस अवसर् पर सभी बुजुर्गों को उनके द्वारा हॉर्लिक्स एवं गमछा बाँटा गया। वाईस पेट्रोन स्वर्ण चमरिया ने कहा कि आज कई बुजुर्ग ऐसे है जिनके संतान होते हुए भी वो लाचार हैं और वृद्धाश्रम में रह रहे हैं जो कि शर्मनाक है। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे, सह् सचिव विवान सरकार् ने कहा कि कोई चलने में असमर्थ है तो कोई अपाहिज सदृश बिस्तर को ही अपनी नियति मानकर जीवन निर्वाह कर रहा है। यदि वे उच्चवर्गीय हैं तो उनकी संतान ने नर्स, अटेंडेंट या बहुत सारे पैसों की व्यवस्था कर दी है, ताकि उन लोगों का जीवन भौतिक सुख-सुविधा से परिपूर्ण हो। लेकिन कई ऐसे हैं जो या तो आर्थिक स्थिति से कमजोर है या अपनी संतान से दुखी होकर वृद्धाश्रमों का सहारा लिए है आलम ये है कि आज वृद्धाश्रम में भीड़ बढ़ती जा रही है। प्रबन्ध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, आलोक सिंहा, नरेश साह नें कहा कि अगर उनके दुखड़े सुनने बैठ जाओ तो पता चलता है कि संतानें उनसे उनकी जमीनें, मकान, दुकानें अपने नाम लिखाकर उन्हें वहां छोड़ गई हैं।निस मौके पर प्रिया गुप्ता, उषा सिंहा, सोनी सरकार ने बताया कि अब ये वृद्धाश्रम हमलोगों को एक परिवार जैसा लगता है यही कारण है कि संस्था द्वारा समय समय पर बुजुर्गों की सेवा हेतु कार्य किये जाते रहे हैं। उन्होंने आश्रम के संचालक सदस्यों का आभार जताया जिनके वजह से बुजुर्गों का जीवन यापन सही ढंग से हो पाता है।। इस मौके पर आनंद मार्गी संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के भारती, सचिव अरविंद कुमार सहित सदस्यगण ने रेडक्रोस के सदस्यों को साधुवाद दिया एवं संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताया। इस मौके पर अनिता अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल मौजूद थे।

Previous post महात्मा गाँधी सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण
Next post तंबाकू सेवन करने मात्र से कई बीमारियों का होता है जन्म — डॉ मिहिरकान्त झा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial