आशा कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के सफल संचालन एवं कार्यान्वयन को लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाली 37 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें रामनगर यूपीएचसी से जुड़ी 19, बागवाबारी की 5, ताजगंज फसिया की 8 जबकि शरीफगंज यूपीएचसी की 5 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इनके छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया है। सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में आशीष सिन्हा और कंचन कुमारी ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक कैसर इक़बाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं को गृह आधारित देखभाल से संबंधित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया है। जिसमें बताया गया कि गृह भ्रमण के तहत छोटे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित देखभाल कैसे करनी है। किन-किन बातों का ख्याल रखना है। वहीं बच्चों के स्वास्थ्य और मजबूत शरीर निर्माण को लेकर माता-पिता को आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के शारीरिक विकास, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने सहित बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी आशा कार्यकर्ता अपने कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित कर सकें।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
