प्राणपुर के एमडीएम प्रभारी कार्यालय नहीं आने से शिक्षकों को होती है परेशान।
प्रखंड प्रमुख ने बताया विभागीय अधिकारियों की लापरवाही ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल बाहर पंचायत है।लेकिन आज तक प्राणपुर प्रखंड के बीआरसी भवन कार्यालय में एमडीएम प्रभारी उपस्थिती नहीं रहने से शिक्षकों को एमडीएम एवं एमडीएम रिपोर्ट को लेकर काफी परेशान का सामना कर रहे हैं । वही प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिका व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि एमडीएम प्रभारी अमित कुमार सिंह कई महीनो से अपने कार्यालय बीआरसी भवन प्राणपुर नहीं आए हैं। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वही प्रधानाध्यापिका ने अपना नाम नहीं छपवाने के शर्त पर कहा कि एमडीएम प्रभारी अपने निजी आवास में एमडीएम कार्यालय चलते हैं। और हम लोगों को मजबूर होकर उनके निजी आवास पर मध्याह्न भोजन का रिपोर्ट पहुंचाना पड़ता है। जिसके कारण मध्याह्न भोजन का रिपोर्ट में कभी-कभी विलंब हो जाता है। वहीं प्रखंड क्षेत्र में एमडीएम प्रभारी के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कई शिक्षकों ने बताया कि ऐसा एमडीएम प्रभारी को कभी देखा नहीं किया। किसी भी कार्य हेतु उनके आवास पर जाना पड़ता है। वही बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार एमडीएम योजना चलाकर छात्राओं को शिक्षा के साथ गरीब बच्चा खाना से वंचित न हो और दूसरी तरफ एमडीएम प्रभारी की लापरवाही चरम पर है। वही इस संबंध में प्रखंड प्रमुख अमित साह ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई महीनो से शिकायत मिल रही है कि एमडीएम प्रभारी बीआरसी कार्यालय से महीना का महीना गायब रहते हैं। इसे प्रखंड प्रमुख अमित शाह ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही बताया है। साथ ही प्रमुख ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 12 पंचायतें हैं। जिसमें 154 विद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि एमडीएम प्रभारी के गायब रहने के बारे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि आज तक हम शिक्षा पदाधिकारी होने के नाते भी उनको नहीं पहचान रहे हैं।और नाही कभी बीआरसी भवन कार्यालय प्राणपुर में बैठते देखे हैं।उक्त बातों से साफ नजर आता है कि एमडीएम प्रभारी सरकार के नियमों को एवं केके पाठक जी के आदेश को तक पर रखकर अपने मनमाने ढंग से एमडीएम कार्यालय चला रहे हैं।
