June 21, 2026

मधे‍ली में भीषण आग: चार घर जलकर खाक

Read Time:1 Minute, 40 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के मधेली स्थित जरलाही पंचायत के वार्ड 7 में अचानक लगी भीषण आग में चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैलते हुए आसपास के चार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें उठते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पीड़ित परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में बेबी देवी, सुनील मंडल, अवधेश मंडल और सीता देवी के घर पूरी तरह जल गए। घरों में रखे खाने-पीने का सामान, बर्तन, कपड़े सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं भी नष्ट हो गईं।घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे और चारों घरों की क्षति का आकलन किया। बताया गया कि बिजली शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान की भरपाई बिजली विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।हालांकि घर जलने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे ठंड में रहने को विवश हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Previous post अतिक्रमण को लेकर सरकार आयी रुख सख्त , मुख्य पार्षद ने प्रशासन से दुकानदारों को समय देने का रखा मांग।
Next post एनएच-31 पर टेंपू व ट्रैक्टर की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial