June 26, 2026

प्राथमिक विद्यालय संथाली हुण्डैली छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं

Read Time:4 Minute, 29 Second

छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं : राजदीप आनंद।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत के प्राथमिक विद्यालय संथाली हुण्डैली छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। प्राथमिक विद्यालय संथाली हुण्डैली में वर्ग एक से पांच तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में नामांकित 52 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद ने कहा कि विद्यालय में कार्यरत वर्ग 1 से 5 के शिक्षिक बीरेंद्र कुमार,नुजहत परवीन, कुमारी हेमलता ने पठन-पाठन का कार्य में करते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद ने शिक्षकों का संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद ने कहा कि विधालय को प्राप्त मात्र 20 डीसमल जमीन पर 6कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद ने कहा कि 21 जुलाई 2025 को प्रधानाध्यापक के रूप में योगदान किया। प्रधानाध्यापक राजदीप आनंद कहते हैं कि अगर विद्यालय में सभी कक्षा में छात्र छात्राओं को बैठने के लिए बैंच डेंक्स की व्यवस्था हो जाए,तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगा। विद्यालय में चाहार दिवारी का निर्माण के साथ-साथ में गेट बन जाए, तो सुरक्षा के दृष्टि से अच्छा होगा। विद्यालय के सभी वर्ग कक्ष में बिजली वायरिंग हो जाए, तो छात्रों को हर मौसम में सुविधा होगा।विद्यालय में नये रसोईघर का निर्माण हो जाए तो भोजन पकाने में काफी सुविधा होगा।

Previous post कुरसेला एनएच-31 पर विकराल जाम, आमजन बेहाल रेंगती रही गाड़ियां जाम छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूटे
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर प्रधानाध्यापक रखते हैं विशेष ध्यान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial