July 26, 2026

महात्मा गाँधी सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के महात्मा गांधी रोड का निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं उपमहापौर मंजूर खान के द्वारा किया गया।बताते चलें कि एमजी रोड का सड़क बन जाने से शहर वासियों को बरसात के मौसम में राहत मिलेगी। कई वर्षों से लंबित इस योजना को महापौर उषा देवी अग्रवाल के कड़ी मेहनत से निर्माण किया जा रहा है। जिसका आखरी दौर का कार्य चल रहा है। कुछ ही दिनों में शहर वासियों के लिए यह सड़क को खोल दिया जाएगा। शहर वासियों को इस सड़क में आवागमन में अब किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के क्रम में महापौर ने बताया कि कई वर्षों से बरसात के मौसम में सबसे अधिक जलजमाव की समस्या इसी सड़क पर लगी रहती थी। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शहर के मुख्य बाजार की हालत काफी जर्जर थी जिससे यहां के दुकानदार भाइयों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह सड़क बन जाने से शहर की रोनक बढ़ेगी और व्यापारी भाइयों को भी राहत मिलेगी।

Previous post पोखर में युवक का शव मिलने से गांव में फैला सनसनी।
Next post रेड क्राँस ने वृद्ध जनों के बीच खाद्य सामग्री किया वितरित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial