लीगल एड डिफेंस काउंसिल नियुक्ति को लेकर हुई बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को न्यायालय स्थित सभागार में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को बार एसोसिएशन के पधाधिकारीयो के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित ना रहे और अब बालसा के निर्देश पर डीएलएसए द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति पर यदि कोई मुकदमा है तो बचाव के लिए उन्हें डीएलएसए द्वारा वरीय अधिवक्ता मुहैया कराया जाएगा। वही डीएलएसए सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम ने बताया की इसके लिए वर्तमान में कुल अलग अलग पदो के लिए 5 अधिवक्ताओं का चयन करना है। जिसके लिएं डीएलएसए द्वारा फिहलाल दो वर्षो के लिए वेकेंसी निकाली गई है। जिसकी अंतिम तिथि आगामी 7 जून निर्धारित है। जिसमे लगभग 75 हजार से 45 हजार तक चयनित अधिवक्ताओ को प्रति माह वेतन भी दिया जायेगा। वही इसके लिए विभिन पदो में आवेदन हेतु कुछ शर्त भी निर्धारित की गई है। जिस दौरान इसमें चयनित अधिवक्ता प्राइवेट रूप से दो वर्षो तक वकालत नहीं कर पाएंगे। डीएलएसए सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम ने कहा कि आयोजित बैठक में बार एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ इसी मुद्दे में विचार विमर्श किया गया। जिससे डिफेंस काउंसिल में अच्छा से अच्छा वकील का नियुक्ति हो और जो अच्छा से अच्छा मुकदमा लड़ सके। वही नियुक्ति हुए अधिवक्ताओं को डीएलएसए द्वारा अलग से चेंबर, एसी , स्टेनो आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। यह पूरा सेटअप डीएलएसए द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर सीजीएम रंजीत प्रसाद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव रमेश प्रसाद जयसवाल के साथ अधिवक्ता राजकुमार वर्मा, विनोद कुमार, पवन कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
