July 26, 2026

आगामी तैयारी शिव गुरु महोत्सव को लेकर शिव शिष्यों की हुई बैठक

Read Time:2 Minute, 27 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार-पूर्णिया जिले के सीमा क्षेत्र रानीपतरा में 07 नवंबर को आयोजित होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव की तैयारी को लेकर हसनगंज में शिव शिष्यों की‌ एक मत्वपूर्ण बैठक किया गया। प्रखंड क्षेत्र के आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बताया गया कि आगामी 7 नवंबर को कटिहार एवं पूर्णिया जिले के शिव शिष्यों के संयुक्त तत्वाधान में रानीपतरा में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारी व भारी संख्या में शिव गुरु महोत्सव में शिव शिष्यों का जुटाव हो इसको लेकर सभी शिव शिष्यों से अपील की जा रही है।बताया कटिहार पूर्णिया के सीमा क्षेत्र होने की वजह से दोनों जिले के शिव शिष्यों की सुविधाओं के मद्देनजर रानीपतरा मैदान में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें झारखंड, बंगाल, नेपाल सहित आसपास के सभी जिलों एवं हसनगंज प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में शिव शिष्य, शिष्या व अन्य लोग शामिल होंगे। साथ ही महोत्सव में मुख्य रूप से शिव शिष्य हरिंद्रानंद फाउंडेशन के बरखा आनंद व मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद शामिल होंगे। शिव गुरु विराट महोत्सव को लेकर हसनगंज में शिव शिष्यों में उत्साह का माहौल व्याप्त है। बैठक में आयोजित होने वाले शिव गुरु विराट महोत्सव की सफलता, तैयारी व भारी संख्या में शिव शिष्यों के जुटाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि इस महोत्सव में भाग लेकर आ रहे अतिथियों की विचारों को सुनकर अपने जीवन में इसका अमल करें।

Previous post रेल प्रशासन ने एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा
Next post रेलवे ऑफीसर्स क्लब में संगोष्ठी का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial