संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ अनुश्रवण समिति की हुई बैठक
शनिवार को बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम के अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य के साथ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अंचलाधिकारी अमर कुमार राय ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की तैयारी संबंधित जानकारी दी गई तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सीओ ने कहा कि संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर 7 पंचायतों में सरकारी 7 नाव की व्यवस्था, तथा अंचल बार गैर सरकारी 18 नाव की व्यवस्था है । वही चयनित उचे स्थलों पर 34 जगहों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है । निचले स्थानों में पानी भर जाने की स्थिति में ऊंचे स्थलों पर शरण एवं भंडारण हेतु 29 स्थलों का चयन किया गया है। बाढ़ के दौरान पशुओं को राहत देने हेतु 6 पंचायतों में पशु राहत शिविर का चयन किया गया है । वही प्रशिक्षित 3 गोताखोर एवं 30 कुशल तैराक एवं गोताखोरों की सूची विभाग को मुहैया कराई गई है जिसे प्रशिक्षण दिया जाएगा । वही संभावित बाढ़ के भयावह स्थिति के मद्देनजर बारसोई प्रखंड के दो जगह पर हेलीपैड स्थल बनाई गई है जिसमें बारसोई बी डी कॉलेज एवं बिघौर हाट शामिल है । वहीं उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से बाढ़ के दौरान प्रशासन को सहयोग की अपील की । इस अवसर पर बिडियो प्रियंका, पीऔ रमणिकांत सूरज, बिपीआरओ संतोष कुमार , व्यापार मंडल अध्यक्ष मो जिन्ना, मुखिया संघ के अध्यक्ष मोअज्जम , मुखिया मो० रकिब , मुखिया राधाकांत घोष, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
