June 20, 2026

सांसद ने हरिगंज चौक में हाई मास्क लाइट का किया लोकार्पण,ग्रामीण में हर्ष।

Read Time:2 Minute, 31 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

सांसद तारिक अनवर कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत हरिगंज चौक पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद श्री अनवर द्वारा अनुशंसित एलईडीलाईट अधिष्ठापन कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत हरगंज चौक के समीप 16 मीटर हाई मास्क लाइट आम लोगों को सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सांसद श्री अनवर ने कहा कि इस परिक्षेत्र में हाई मार्क्स लाइट लग जाने से बाजार के आसपास के मोहल्ले में भी रोशनी रात्रि में रोशनी का आम लोगों को लाभ मिलेगा। आम लोग सहित व्यवसायी को भी इस रोशनी का लाभ मिलेगा।इस क्षेत्र में हाई मार्क्स लाइट लग जाने से आम लोगों की सुरक्षा में भी सार्थक साबित होगा। इस परिक्षेत्र में रोशनी के अभाव में यदा-कदा और अ-सामाजिक तत्वों का चहल कदमी जो होते आ रहा था।अब हाई मार्क्स टावर की रोशनी से और असामाजिक तत्व भी नजर नहीं आएंगे। इस परिक्षेत्र में हाई मास्क टॉवर लग जाने से रात्रि में पुलिस को भी काफी लाभ मिलेगा। रात्रि गस्ती में भी उन्हें इस रोशनी का कई तरह का लाभ मिलेगा। इस परिक्षेत्र में सांसद तारिक अनवर के द्वारा हाई मास्क टावर लगाये जाने से आसपास के ग्रामीणों ने काफी प्रशंसा किया है। ग्रामीणों ने कहा कि सांसद तारिक अनवर के द्वारा इस परिक्षेत्र में हाई मास्क टावर लगाये जाने से इस क्षेत्र में विकास की रोशनी पहुंची है।इस अवसर पर कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post बालूगंज शेरवाली टोला के 600 घरों को मिलेगी मुख्य सड़क से सीधी कनेक्टिविटी।
Next post साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल, एक की हालत गंभीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial