नागरिक संघर्ष समिति ने कर्पूरी ठाकुर और सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाया ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी स्टेशन के समीप धवलेंद्र ओझा के आवास पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म जयंती समारोह नागरिक संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया। अपने सम्बोधन में नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि 20 वर्षो से कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म जयंती समारोह नागरिक संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। समाजसेवी करण मानस ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर एक अच्छे लेखक, राजनीतिज्ञ और ये बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वही सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज की स्थापना की, “दिल्ली चलो” और “तुम मुझे खून दो और मै तुम्हे आजादी दुंगा” का नारा दिया । इन्हे प्यार से नेता जी कहा जाता है। बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लड़कियां अब खेल से लेकर पढ़ाई में भी अव्वल हो रही है , अब माता पिता लड़कियों को पढ़ाने में और उनको आगे बढ़ाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से बालिकाओं के लिए और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाने की भी मांग की । इस अवसर पर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर, किसान नेता धवलेंद्र ओझा , जय प्रकाश यादव , गणेश पंडित, मीरा ओझा, राम किशुन यादव, लक्ष्मण महतो, बबलू कुमार, सेख सियाज, गंगा विशुन सिंह, बासुदेव सिंह, सादिक, मोनू आलम सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
