November 12, 2026

मनिहारी में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि, दोषियों के लिए फांसी की मांग।

Read Time:2 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नृशंस हत्या के शिकार हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मनिहारी के अनुमंडल पत्रकार संघ द्वारा रविवार को एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर दिवंगत पत्रकार के प्रति सम्मान व्यक्त किया और 2 मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की। इसके बाद बस स्टैंड स्थित आंबेडकर चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया।सभा में पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए चंद्राकर की हत्या को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया और सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही, पत्रकारों ने सरकार से यह भी अपील की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाए।पत्रकारों ने कहा कि आए दिन माफियाओं और दबंग जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय पत्रकारों को धमकियां दी जाती हैं, जिससे पत्रकारों के कार्य करने की स्वतंत्रता बाधित होती है। ऐसी परिस्थितियों में सरकार को स्थानीय प्रशासन को कड़े निर्देश देने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।इस श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च में रंजीत गुप्ता, मिथिलेश झा, प्रीतम ओझा, राजेश सिंह, मदन सिंह, प्रिंस गुप्ता,श्याम वर्धन, सनोवर आलम, ताजीम हुसैन, सोनू खान, इम्तियाज आलम, एस. के. सजन, मिठू समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे।सभा में सभी पत्रकारों ने लोकतंत्र की रक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए एकजुटता दिखाई और इस हत्याकांड को पत्रकारिता पर हमला बताते हुए निंदा की। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।सभा के अंत में पत्रकारों ने दिवंगत मुकेश चंद्राकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहने का संकल्प लिया।

Previous post 969 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post नवाबगंज गोली काण्ड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial