November 8, 2026

अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा कोई हताहत नहीं

Read Time:1 Minute, 54 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित गिट्टी प्लांट के समीप बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। असम से बांस लादकर महाराष्ट्र जा रहा ट्रक अचानक विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में बांस लदा ट्रक पलट गया, जिससे सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया।घटना के बाद दूसरा ट्रक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गश्त कर रही कुरसेला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 100 मीटर की दूरी पर भागते ट्रक को पकड़ लिया।बांस लदे ट्रक के चालक अमोल मोरी ने बताया कि वे असम से बांस लोड कर महाराष्ट्र जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक चकमा दिया, जिससे उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।वहीं दूसरे ट्रक के चालक सत्येंद्र यादव, जो पिपरिया (मध्य प्रदेश) से चावल लादकर सिलीगुड़ी जा रहे थे, ने बताया कि संभवतः बांस लदे ट्रक के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। पुलिस की निगरानी में मजदूरों की मदद से सड़क पर बिखरे बांस और ट्रक को हटाया जा रहा है ताकि आवागमन सुचारु किया जा सके।

Previous post कदवा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न
Next post कटिहार में एनडीए की आंधी, महागठबंधन ध्वस्त जिले की सात में छह सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial