विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार द्वारा बुधवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय कटिहार स्थित एडीआर भवन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।आयोजन के सफल संचालन में जिला और सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में शपथ लिया गया कि मैं अपने परिवार तथा समाज के हित के लिए तंबाकू अथवा तंबाकू से बना अन्य उत्पादों का उपयोग नहीं करूंगा तथा अपने समाज में तंबाकू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से समाज के लोगों को जागरूक करूंगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार राम ने भी तंबाकू निषेध दिवस पर पर शपथ ग्रहण किए। इस आयोजन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित राज,अविनाश कुमार,राजीव रंजन रमन, समरेंद्र गांधी के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत प्रसाद, अवर न्यायाधीश प्रथम तेज प्रताप सिंह, अविनाश पांडे, प्रवीण कुमार मालवीय के अलावा न्यायिक मुंसिफ निशा कुमारी, प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार सिंह , राहुल कुमार, सुश्री योगिता कुमारी सहित सभी न्यायिक दंडाधिकारी ने भी शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता रही।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
