November 6, 2026

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूल के बच्चों को खिलाया एल्बेंडाजोल की दवा।

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बारसोई के छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारंभ किया। विदित हो कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 4 सितम्बर को आयोजित किया जाना है। साथ ही आज के दिन छूटे हुए बच्चों को 11 सितम्बर को दवा खिलाया जाना है, जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दिया जाएगा l इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुमित कुमार इस्लाम, आशा प्रबंधक राजीव कुमार, भीबीडीएस इम्तियाज सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी फौरेंसिक टीम,देर शाम पति गिरफ्तार
Next post जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial