September 17, 2026

गैर रैयत कृषकों का धान अधिप्राप्ति को लेकर नहीं होगा आवेदन – बी सी ओ 

Read Time:3 Minute, 6 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के किसानों का धान अधिप्राप्ति को लेकर  प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायती राज्य विभाग के कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है की ज्यादा से ज्यादा किसानों का धान का क्रय पैक्स के माध्यम से हो और सरकार द्वारा जारी समर्थन मूल्य का फायदा किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि छोटे एवं मध्यम किसानों को भी तक लाभ पहुंचे इसके लिए सभी कर्मियों को पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार एवं शिविर आयोजित कर धान अधिप्राप्ति आवेदन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने किसान सलाहकार कृषि समन्वयक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सभी पैक्स अध्यक्ष के साथ सामंजस स्थापित करते हुए सभी पंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों का आवेदन करने को कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर कम से कम प्रत्येक पंचायत 50 किसानों का धान अधिप्राप्ति हेतु आवेदन करने का निर्देश दिया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस वर्ष खरीफ धान अधिप्राप्ति को लेकर  गैर रैयत कृषकों का ऑनलाइन आवेदन नहीं होगा ।उन्होंने रैयत कृषकों का ही धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन कराने को कहा। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश कुमार ,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार,पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह ,कन्हैया कुमार विश्वास, रामप्रसाद महतो , प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र प्रसाद शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा, पंचायत सचिव मनोज कुमार ,मनोज कुमार ,उपेंद्र मंडल किसान सलाहकार मोहम्मद शाहनवाज अहमद ,तनवीर आलम, अमित कुमार, अशोक कुमार यादव, राम निरंजन सहित अन्य कर्मी  मौजूद थे।

Previous post मेंबर ऑफ स्टेट बार काउंसिल चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
Next post रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रोगियों को स्वच्छ पेयजल हेतु लगाया वाटर प्यूरीफायर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial