August 27, 2026

पोषण पुनर्वास केन्द्र बनकर तैयार।

Read Time:1 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल परिसर में पोषण पुनर्वास केन्द्र बनकर तैयार है।यहां एक साथ दस बच्चों के साथ सेवा सुश्रुषा की व्यवस्था है।अस्पताल प्रबंधक खुश्बू कुमारी ने जानकारी दी है कि कुपोषण के शिकार बच्चों को इस केन्द्र के माध्यम से पौष्टिक आहार दी जाती है।उनकी तीमारदारी की जाती है।बच्चों के साथ पोषण पुनर्वास केन्द्र में माताओं को भी पौष्टिक आहार सहित निर्धारित भत्ता दिये जाने का प्रावधान है।यहां आवश्यक कर्मियों की पदस्थापन कर ली गयी है।हाल के दिनों में आशा फेसिलेटर की हड़ताल पर रहने से पोषण पुनर्वास केन्द्र की कार्य भी प्रभावित हुई है। डॉ० ब्रजेशनंदन की देखरेख में संचालित यह पोषण पुनर्वास केन्द्र सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा।

Previous post दस लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
Next post स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी राशन लेने में हो रही है परेशानी ‌
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial