ग्रामीणों की सूचना पर प्राणपुर पुलिस ने एक अज्ञात मानव कंकाल पटसन के खेत से बरामद किया।
कटिहार– मो० आरिफ
प्राणपुर थाना से मात्र 700 मीटर की दूरी पर मैंनानगर से हरसुआ जाने वाली ग्रामीण सड़क के समीप ढ़ेबरीया बहियार में कैलाश सिंह के पटसन खेत से प्राणपुर पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक अज्ञात व्यक्ति का मानव कंकाल बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि उक्त मानव कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कांलेज भागलपुर भेजा जा रहा है। मानव कंकाल बरामदगी के दौरान थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से चप्पल, लूंगी,गंजी पाया गया है। जांच उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। उक्त घटना को लेकर थाना क्षेत्र के चौक चौडा़हों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं अचानक घटित इस घटना से लोग दहशत में दिख रहे हैं।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
