बिहार दिवस के मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण वचाव का दिया संदेश ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित नारियलबाडी़ गांव में बिहार दिवस के अवसर जल संरक्षण व पर्यावरण संदेश दृष्टिकोण से पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव ने पौधारोपण कर पटवन किया। इस संदर्भ में मुखिया प्रतिनिधि व पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव ने बताया कि वन्य सम्पदा को बचाये रखने व प्राकृतिक वातावरण की शुद्धता को बनाये रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। पेड़-पौधे पर्यावरण के सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। पेड़ और जंगल हमारे मित्र हैं। हमारे जीवन के लिए शुद्ध हवा आवश्यक है, जो हमें पेड़ों और हरि वनस्पतियों से मिलती है। हमारी दुनिया पेड़ -पौधे तथा झाड़ियों के साथ जीवित है। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि हम सभी पंचायत वासी अधिक से अधिक पौधारोपण कर एक दूसरे को संदेश दे। ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध बना रहे और हमलोगों को शुद्ध ताजी हवा मिलता रहे। इस अवसर पर समाजसेवी हृदय नारायण उरांव सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मो0 काजु (फलका) रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार का पर्व है, वहीं फलका बाजार में इस बार राहगीरों...
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को...
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बलरामपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा...
