बिहार दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व संस्थानों में बिहार स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी एवं झांकी भी निकाली। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में प्रभात फेरी निकाली गई, जो विद्यालय प्रांगण से बजरंगबली चौक, हसनगंज बाजार, सेंट्रल बैंक चौक होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में प्रभात फेरी पहुंच समाप्त हुई। मौके पर वरीय शिक्षक बैजनाथ पोद्दार ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रभातफेरी निकाला गया। साथ ही विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कि फर्स्ट, सेकंड, थर्ड आए हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें की प्रतियोगिता में जो फर्स्ट आया उस बच्चे को डायरी से पुरस्कृत किया गया। साथ ही सेकंड वालों को कलम से पुरस्कृत किया गया। थर्ड वालों को रेड पेंसिल से पुरस्कृत किया गया। मौके पर बिहार दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक पवन कुमार मंडल सहित शिक्षकगण व बच्चे आदि मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
