June 28, 2026

जगरनाथपुर में विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में बुधवार को विभागीय निर्देश पर विश्व जल दिवस के अवसर पर विशेष ग्रामसभा आयोजित कर जल संरक्षण का शपथ लिया गया। आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया रीना देवी ने किया। इस मौके पर मुखिया रीना देवी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देश पर विश्व जल दिवस के अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें पंचायत विकास मुद्दों के साथ साथ उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण का शपथ दिलाया गया। बताया जल के बिना हमारा जीवन का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए हमलोग सभी प्रण लें कि जल को बर्बाद नहीं करेंगे। जल को बचाने के प्रति कार्य करेंगे। साथ ही पंचायत के उपमुखिया रवि कुमार साह ने कहा कि जल ही जीवन है। आज विश्व जल दिवस के अवसर पर अपने समाज पंचायत में जल संरक्षण को लेकर हमलोग कार्य करेंगे। हरसंभव जरुरत भर पानी का उपयोग करेंगे। जल को बर्बाद होने से बचाएंगे। इस अवसर पर पंचायत के उपमुखिया रवि कुमार साह, समाजसेवी हृदय नारायण उरांव सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post बिहार दिवस के मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण वचाव का दिया संदेश ।
Next post जिला अन्तर्गत कई आर.ओ.बी निर्माण को लेकर रेल मंत्री से मिले कटिहार सांसद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial