April 29, 2026

ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर साथ ही साथ साइबर सेनानी व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से भी रखी जायेगी नजर : डीएम

Read Time:4 Minute, 48 Second

गया से आशिष कुमार

जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी के गोपनीय कार्यालय प्रकोष्ठ में ईद के मौके पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त बैठक की गई। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान खलल पैदा करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही ।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन रखेगी सोशल मीडिया पर पैनी नजर**जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को पर्व की दी शुभकामनाएं । जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि अफवाहों पर किसी प्रकार का ध्यान ना दें । ईद के मौके पर गया शहरी क्षेत्र के लोगों को प्रातः काल पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी* उन्होंने बिजली विभाग के अभियंता को सख्त हिदायत दिया कि ईद के मौके पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रखें।उन्होंने नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया कि नमाज अदा होने वाले स्थलों के समीप पानी टैंकर की व्यवस्था रखें। साथ ही विभिन्न स्थलों को अच्छी तरीके से साफ सफाई की व्यवस्था रखें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में शांति समिति के सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक कर ले। बैठक को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिनमे, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियो ग्राफर की प्रतिनियुक्ति कराते हुए अपने अपने क्षेत्र में चौकीदारों के माध्यम से लगातार आसूचनाओं का संग्रह करें। जिस तरह से रामनवमी एवं होली पर्व को जिले में अमन एवं चयन तथा शांति व्यवस्था कायम कराया है उसी अनुरूप ईद के मौके पर भी व्यवस्था रखें। संवेदनशील स्थानों फ्लैग मार्च अनिवार्य रूप से कर ले। ईद के दिन सुबह के समय से ही मोटरसाइकिल वाहनों से लगातार पुलिस गश्ती कराई जाएगी ताकि विधि व्यवस्था पूरी तरह संधारित रहे।

नमाज अदा करने की समय सारिणी इस प्रकार है:-*गांधी मैदान- 8 बजे ईदगाह- 10. 30 बजे जामा मस्जिद- 9 बजे खानकाह मोनामिया- 9.30 बजे पीरमंसूर मस्जिद- 7. 45 बजे मुन्नी मस्जिद- 7. 30 नैली खटकाचक- 7.30 बजे घुघरीटांड मस्जिद- 7.30 बजे वैतरणी मस्जिद- 8 बजे शाहमीरतकया मस्जिद- 8 बजे जुम्मा मस्जिद गेवाल बिगहा- 7.45 बजे नगमतिया कॉलोनी मस्जिद- 8 बजे बनिया पोखर मैदान- 6.45 बजे जमीला मस्जिद अलीगंज- 7 बजे पुरानी करीमगंज मस्जिद- 7.45 बजे छोटी मस्जिद घसियार टोला- 7 बजे गली वाली मस्जिद वज़ीर अली रोड- 6. 45 बजे मुरारपुर मस्जिद- 7. 30 बजे टोपी वाली मस्जिद- 9 बजे मदीना मस्जिद इकबाल नगर- 7. 30 बजे पचरहट्टा मस्जिद रमना रोड- 7. 30 बजे दुर्गाबाड़ी मस्जिद- 7 बजे पनहर मस्जिद- 9. 30 बजे ।

उक्त बैठक के पूर्व शांति समिति के सभी सदस्यों के साथ ईद पर्व को आपसी भाईचारा एवं शांति माहौल में संपन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया।

Previous post बारसोई थाना प्रांगण में भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन एसडीओ एसडीपीओ रहे मौजूद ।
Next post छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial