जन्मदिन पर छात्रों की पहल, मनाया गया ‘पर्यावरण वाली दीदी दिवस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले की निवासी और प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने इस वर्ष अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उनके छात्रों ने भावुक पहल करते हुए उनके जन्मदिन को ‘पर्यावरण वाली दीदी दिवस’ के रूप में मनाने का सुझाव दिया। बीते दो दशकों में अर्चना कुमारी द्वारा लगाए गए हजारों पौधों में औषधीय, छायादार और हरियाली बढ़ाने वाले पौधे शामिल हैं। उनकी पहली पुस्तक ‘दिहाड़ी शिक्षक’ काफी चर्चित रही है। वे केंद्रीय सूचना आयोग, नई दिल्ली में द्वितीय अपील केस जीतने वाली भारत की पहली महिला हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें इंटरनेशनल लीडरशिप अवार्ड, किलकारी अवॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है। वर्ष 2025 में बिहार सरकार ने उन्हें ‘राजकीय शिक्षक सम्मान’ प्रदान किया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
