June 19, 2026

मनिहारी में अवैध बालू–मिट्टी खनन पर विधायक का सरकार से सवाल, उपमुख्यमंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विधानसभा में मनिहारी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे बालू और मिट्टी खनन का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में सैकड़ों की संख्या में मिट्टी व बालू से लदे भारी वाहन बेरोकटोक गुजर रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन मौन बना हुआ है। विधायक ने इसे कानून-व्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा बताया। उनके सवालों के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच कर उड़नदस्ते के माध्यम से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Previous post जन्मदिन पर छात्रों की पहल, मनाया गया ‘पर्यावरण वाली दीदी दिवस
Next post टीबी मुक्त भारत अभियान: प्राइवेट आयुष चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial