युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय शॉट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के हरखा धोकरदह चौक समीप खेल मैदान में युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आयोजित एक दिवसीय शाॅट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हम हैं तैयार सेवा फाॅर संगठन के फाउंडर हारुण रशीद ने फीता काटकर किया। मौके पर हारुण रशीद ने कहा कि युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में एक दिवसीय शाॅट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 08 टीमों ने हिस्सा लिया है। बताया खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार का टूर्नामेंट होना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। मौके पर खेल कमेटी के अध्यक्ष नसरुल, जिबेर, सुभम कुमार आदि ने कहा कि उद्घाटन मैच पुर्णिया छतिया वर्सेस हसनगंज धोकरदह के बीच शुरू हुआ है। जिसमें पुर्णिया छतिया की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फैसला लिया। जिसमें पुर्णिया छतिया की टीमों ने आठ ओवर खेलकर 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साथ ही लक्ष्य का पिछा करने उतरी हसनगंज धोकरदह की टीम ने चार विकेट खोकर 70 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मौके पर उद्घाटन मैच का मैन ऑफ द मैच मो जमशेद को दिया गया। इधर मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मैच को देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के हौसले को ऑफजाई के लिए हर विकेट लेने व चौका छक्का लगाने पर जमकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दर्जनों खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
