June 22, 2026

कुरसेला थाना में सरस्वती पूजा को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 41 Second

सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध ।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुरसेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ कुमारी प्रियंमवदा, सीओ अनुपम कुमारी और थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की।बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण साह, पवन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।मौके पर अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि सरस्वती पूजा शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव -गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाती है, ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए तेज आवाज में साउंड बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मूर्ति विसर्जन केवल निर्धारित मार्ग पर ही किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने की बात कही।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Previous post गोबराही दियरा में किसान रजिस्ट्रेशन के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित
Next post स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को रेल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी डंडी दिखाकर किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial