ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना का 63 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत में ज्ञानदा उच्च विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुनिया बेटी आगे बढ़ेगी सहित राज्य सरकार एवं भारत सरकार के अन्य योजनाओं का असर है कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की बेटियां देश-विदेश में नाम कमा रही है।। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह विधायक निशा सिंह ने टेन प्लस टू ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना के 63 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि खासकर शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य परिवर्तन होने का प्रत्यक्ष प्रमाण का आंकड़ा भी प्रस्तुत की। क्षेत्र में हो रही चातुर्दिक विकास का सारा श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी का बताया। समारोह का संचालन काशी प्रसाद चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद, स्थानीय मुखिया जुलूम सिंह, समिति सदस्य चांद गुप्ता,जयकांत विश्वास,राजु सिंह,निपम उपाध्याय, डॉक्टर राजू उपस्थित थे। सर्वप्रथम विधायक ने विध्यालय भूमि दाता स्व रामानुज लाहिड़ी एवं उनकी माता ज्ञानदा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर फुल चढ़ाई। विधालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी एवं शिक्षकों द्वारा श्री सिंह को फूलों का गुलदस्ता व माला पहनकर स्वागत किया गया। छात्र छात्रा द्वारा स्वागत गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दर्जनों वक्ताओं ने कहा कि बिहार में शिक्षा का माहौल बदला है और बेटियां और बेटे बेहतर कर अपना और सुबे का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना,बाल विवाह, दहेज प्रथा ,शराबबंदी , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , भक्ति संगीत, लोकगीत एवं शिक्षा से संबंधित नाटक आदि की प्रस्तुति दी गई। चयनित छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
