July 26, 2026

कटिहार से गुजरने वाली आधे दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन रद्द

Read Time:4 Minute, 11 Second

सप्ताह में दो दिन अथवा एक दिन रहेगी रद्द ।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल प्रशासन द्वारा फोगी सीजन 23-24 के मद्देनजर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कटिहार से गुजरने वाली लगभग आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों को निर्धारित तिथि के दिन सप्ताह में दो दिन अथवा एक दिन के लिए रद्द किया गया है।कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर 15621 कामाख्या आनंद विहार प्रत्येक गुरुवार को, ट्रेन नंबर 15622 आनंद विहार कामाख्या प्रत्येक शुक्रवार को, ट्रेन नंबर 15662 कामाख्या रांची प्रत्येक मंगलवार को और ट्रेन नंबर 15661 रांची कामाख्या प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12505/06 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15583/84 महानंदा एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन निर्धारित दिन रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन नंबर 12523/24 एनजेपी आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ,ट्रेन नंबर 15909/10 अवध आसाम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15705 कटिहार दिल्ली हमसफर चंपारण एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन अप डाउन में रद्द रहेगी। ये सभी ट्रेनों को रेल प्रशासन द्वारा दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से लेकर फरवरी 2024 तक के लिए निर्धारित तिथि के दिन रद्द किया गया है। वही रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एक बार फिर से अलग अलग रूट में कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। जिसमे न्यू तिनसुकिया मधुबनी के बीच ट्रेन नंबर 05974/73 का परिचालन भाया कटिहार शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन तीन ट्रिप के लिए परिचालित होगी जो आगामी 14 नवंबर से 28 नवंबर तक कटिहार होते हुए निर्धारित स्टेशन पर रुकते हुए परिचालित होगी। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 20 बोगी जुड़े रहेंगे। इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा कटिहार और चंडीगढ़ के बीच डायरेक्ट ट्रेन का परिचालन 4 ट्रिप के लिए शुरू किया गया है । जो चंडीगढ़ से पहली ट्रिप 10 नवंबर को चलकर शनिवार को कटिहार से रवाना हुई।वहीं यह ट्रेन कटिहार से आज रविवार 12 नवंबर को चंडीगढ़ के लिए सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन द्वारा चार ट्रेनों को 20 नवंबर से लेकर 23 नवंबर के बीच परिवर्तित मार्ग से परिचालित किया जाएगा। जिसमें साप्ताहिक ट्रेन नंबर 15636, 15934, 15668 और 15716 शामिल है। गोरतलब है कि वर्तमान में रेल प्रशासन द्वारा पूजा स्पेशल , विंटर स्पेशल सहित अन्य स्पेशल ट्रेन के रूप में कई अलग अलग रूटो में निर्धारित तिथि में स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने से यात्रियों की काफी राहत मिली है।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने छठ घाट का किया निरीक्षण
Next post छठ एवं दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial