July 20, 2026

छठ एवं दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Read Time:2 Minute, 44 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

दिपावली एवं लोग आस्था का महापर्व छठ को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस वैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष के अध्यक्षता में आयोजित किया गया शांति समिति की बैठक। प्राणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह जिला परिषद सदस्य शैदून निशा उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवरीनारायण यादव, भाजपा नेता रमेश मंडल एवं  गणेश प्रसाद मंडल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह मंच , पूर्व मुखिया मनोज कुमार साह एवं विनोद कुमार विश्वास मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, समाजसेवी मोहम्मद कादिर, अब्दुल जलील मदनी, जवाहरलाल मंडल, गोविंद सिंह, वर्तमान सरपंच मोहम्मद राहील मंसूरी, रामविलास रजक एवं मोहम्मद यूसुफ , बस्तौल मुखिया मुजाहिद आलम,के द्वारा कहा गया कि, दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व आस्था का महापर्व है, इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, वहीं अंचल पदाधिकारी रत्नेश मोहन एवं पुलिस इंस्पेक्टर अमजद अली के द्वारा सभी सामाजिक कार्यकर्ता से छठ घाट का जानकारी लिया गया, साथी पटाखा से किसी का घर नहीं जले, साथ ही दीपावली काली, पूजा एवं छठ पर्व में असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखकर प्राणपुर पुलिस को सूचना देने के लिए अपील किया गया, इस मौके पर उप सरपंच शंकर प्रसाद मंडल, उप मुखिया राम मुरमू, विद्युत कनीय अभियंता विजयकांत ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार एवं दीप नारायण पासवान के साथ दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस प्रशासन मौजूद थे।

Previous post कटिहार से गुजरने वाली आधे दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन रद्द
Next post जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial