October 28, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने छठ घाट का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद अधिकारियों एवं सहयोगियों के साथ आगामी लोक आस्था का महापर्व छठ के आलोक में इंडस्ट्रियल एरिया दुर्गा स्थान अवस्थित विजय स्पोर्टिंग क्लब छठ घाट का अवलोकन किया। साथ ही क्लब एवं निगम द्वारा की जा रही साफ सफाई की तैयारी का जायजा लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने साथ चल रहे निगम के उपनगर आयुक्त दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा कनीय अभियंता आशीष कुमार को छठव्रतियो एवं परिजनों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। क्लब के अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने स्तर से छठ व्रतियो के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी प्राप्त कर उनकी प्रशंसा की व आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग विकास सिंह, प्रभाकर झा, विप्लव सिंह, ललन सिंह, मंटू सिंह, निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय निगम पार्षद प्रमोद महतो एवं अरशद इकबाल, मनोज सरकार लीट्टू चौधरी तथा मोहम्मद नौशाद के साथ ही अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post विधान पार्षद ने शहर के छठ घाटों का किया निरीक्षण
Next post कटिहार से गुजरने वाली आधे दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन रद्द
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial