श्री बाला जी मंदिर का 31 वा वार्षिकोत्सव, सवामनी हवन व महाभोग भंडारे का आयोजन ।
By:- अनुज तिवारी
ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परमपूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से स्थापित ब्रह्मलीन पo उमा शंकर शर्मा छोटे महाराज के सूक्ष्म संरक्षण में पुष्पित पल्लवित श्री बालाजी सरकार मंदिर सलेमपुर में आज 31वा वार्षिकोत्सव भव्यता से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मंदिर की यज्ञशाला में स्थापित विराट यज्ञकुंड में डेंगू के प्रकोप से समाज को बचाने तथा विश्व स्वास्थ्य संवर्धन हेतु कुशल आचार्यों की देखरेख में भक्तों ने सवामन हवन सामग्री से हवन किया।श्री बालाजी परिवार सेवा मंडल के महामंत्री व कार्यक्रम आयोजक संतोष कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) ने बताया कि हवन के बाद श्री बालाजी सरकार को सवा मन मिष्ठान्न का भोग लगाया गया है। जिसे भक्तों में वितरित किया गया, उन्होंने बताया कि चूंकि कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार चंद्रग्रहण पड़ रहा इसलिए इस आयोजन को आज संपन्न कर लिया गया है।इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।इसमे प्रमुख रूप से अध्यक्ष हरीश मखीजा, उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र गुप्ता गोल्डी मसाले, राधेश्याम शर्मा, जय शर्मा, जग महेंद्र अग्रवाल, मनोज सेगर, माघवी सेंगर ने विशेष सहयोग किया।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
