पूर्व प्राचार्य के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन ।
By:- तबरेज आलम ।।
कटिहार के हरी शंकर नायक उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य जगन पासवान के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन एनएफ रेलवे ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के कार्यालय में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगन बाबू हमेशा सामाजिक न्याय के योद्धा थे उन्होंने हमेशा एसटी, एससी एवं पिछड़े वर्ग के दबे कुचले पायदान पर रहने वालों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में हमेशा जागरूक करते रहे। इनके निधन से शिक्षा जगत मैं अपूर्ण क्षति हुई है इसकी भरपाई करना नामुमकिन है। पूरा शिक्षा जगत उनके निधन से मर्माहत है। इस अवसर पर कृष्णा आस्था मंच सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण के अलावा इंजीनियर गिरजा प्रसाद सिंह, डॉ सुशील कुमार सुमन, केदार पासवान, बालेश्वर पाठक, आरती गुप्ता, संजय पासवान, प्रीतम कुमार, पृष्ठ पासवान, रंजन सुलभ एवं शिक्षाविदों के अलावा जगन पासवान जी के जेष्ठ सुपुत्र शक्ति कुमार आदि उपस्थित थे ।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
राशन वितरण की तकनीकी बाधाओं पर SDO सख्त, डीलरों से किया सीधा संवाद।
जन वितरण प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में PDS डीलरों की...
