May 31, 2026

देसी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 40 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस के द्वारा अपराध की योजना बनाते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।पुलिस शिविर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोलासी क्षेत्र में एक युवक हथियार के साथ अपराध को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलते ही कोलासी शिविर पुलिस सूचना सत्यापन हेतु सूचना स्थल पर पहुंचा ।जहां हथियार के योजना बना रहे एक अपराधी पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा जिसे कोलासी पुलिस ने सदलबल के सहयोग से अपराधी को खदेड़ कर दधदबोचा ।जब उनकी पुलिस ने तलाशी ली गई तो पुलिस के द्वारा अपराधी के पास में रखे कमर में खोंसे एक देसी कट्टा एक गोली के साथ एक मोबाइल बरामद किया गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपराधी ने अपना नाम विजय कुमार कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष,सा0 नक्कीपुर वार्ड संख्या 1 थाना कोढ़ा , जिला कटिहार बताया ।जिसे पुलिस ने एक देशी कट्टा ,एक गोली,समेत मोबाइल के साथ विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Previous post पतंजलि योग समिति कटिहार ने मनाया 31 वां स्थापना दिवस ।
Next post 969 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial