स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को रेल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी डंडी दिखाकर किया रवाना
बारसोई (मनोरंजन साहा)
रविवार को शाम 8: 40 बजे बारसोई रेलवे जंक्शन से कमाख्या रोहतक एक्सप्रेस को रेलवे प्राधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । ज्ञात हो कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के सतत प्रयासों के क्रम में दो और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया है। यह भारतीय रेलवे के दूरियों को पाटने, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र के आर्थिक विकास एवं सामाजिक प्रगति के समर्थन हेतु रेल अवसंरचना और यात्री सेवाओं के निरंतर विस्तार के लिए प्रतिबद्धता दिखाती है। ये दोनों नई शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन भाया कटिहार से होकर है। जिसे सीमांचल कि यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सिएमआइ हरीओम, एडीएन शंभु कुमार, डीएचआर डायरेक्टर श्री चौधरी,टिआइ संजय कुमार, बारसोई स्टेशन मैनेजर मिस्टर अली, आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर दास, भाजपा नेता पिंटू कुमार यादव, बिजय साह, कैलाश साह, पिंटू चंदा, कांग्रेस नेता नगीना यादव, माले नेता शिवकुमार यादव , समाजसेवी शंकर साह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
