होली व शब ए बरात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना परिसर में रंगों का त्योहार होली एंव मगफिरत की रात शबे बारात के आयोजन को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आहूत किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपुर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील की गई।साथ ही क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श की गई। बीडीओ रितेश कुमार तथा प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने कहा कि होली एवं शब ए बरात एक दिन पर रहा है ऐतिहातन के साथ पर्व मनाने की अपील किया गया।होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई। वहीं बैठक में भाग ले रहे हैं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के प्रति अधिकारियों को आश्वस्त किया। बैठक में अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से बचने एंव किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचनाओं के लिए प्रशासन से संपर्क करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुखिया सागर यादव, मुखिया रानी देवी, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, समाज सेवी अमरनाथ यादव, ज्योतिष कांत कुंवर, हृदय नारायण उरांव सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
