प्रखंड स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कक्ष में शनिवार को प्रखंड स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। जिसको लेकर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताई की जैव विविधता प्रबंधन समिति में छह सदस्यों का चयन करना है जो सदस्य प्रबंध समिति का गठन करेगी।बताया जैव प्रबंधन समिति क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर कार्य करेगी। जिसमें कचरा उठाव जल जीवन हरियाली योजना सहित संबंधित कार्य करेगी मौके पर जैव प्रबंधन समिति के गठन को लेकर मौजूद पंचायत समिति सदस्यों से विचार-विमर्श की गई। बताया गया कि विभाग निर्देश पर प्रखंड स्तरीय जैव प्रबंध समिति का गठन किया जा रहा है। इस अवसर पर उप प्रमुख रीना देवी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदिनी, पंचायत समिति सदस्य में मनोज कुमार मंडल, अरज लाल सोरेन, शत्रुघन कुमार मंडल आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
