हसनगंज प्रखंड के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर खिलाड़ियों ने खेल का मैदान ना होने से टायर जलाकर किया प्रदर्शन
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित खिलाड़ियों का एकमात्र खेल मैदान बर्षो से उपेक्षा का दंश झेल रहा है मैदान की स्थिति किसी भी खेल को खेलने लायक नहीं है। बरसात के दिनों में जल जमाव व कीचड़ होने के कारण खेल प्रेमियों के लिए उपयोग साबित नहीं हो रहा है। जिसको लेकर खिलाड़ियों द्वारा टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन किया। फौजी आर्यन, अंकित सिंह, बिकास कुमार आदि खिलाड़ियों ने बताया। की हमलोग का एक मात्र यह खेल का मैदान है। प्रखंड का काम ज़ब शुरू हुआ था। तब इसके संबंध में हमलोगों ने कम्प्लेन किया था। लेकिन ठीकेदार के द्वारा हमलोग को समझा समझा कर अस्वासन देकर प्रखंड कार्यालय का काम कर लिया गया। उसके बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री और तार किशोर प्रसाद को भी आवेदन दिया लेकिन कोई पहल नहीं निकला। जिसको लेकर हमलोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हमलोग चाहते है की मैदान को बनाया जाए। जिससे हमें बाहर खेलने जाना नहीं पड़े। वही हमारे मांगी पूरी करो, जनप्रतिनिधि हाय-हाय के नारे भी लगे।वही लोगो को भी जाम को लेकर घंटो समस्या का सामना करना पड़ा। तो वही कुछ लोग इधर उधर से जाम से निकलने की कोशिश करते रहे। घंटो प्रदर्शन के बाद पूर्ब जिला पार्षद पिंटू सिंह वह पुलिस के समझाने बुझाने के बाद शांति पूर्ण तरीखे से प्रदर्शन को हटा लिया गया।
Previous post
वर्षों से पुराना पशु चिकित्सालय काछत का चट गिरने से बाल बाल बचे पशु चिकित्सा पदाधिकारी
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
