969 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर देवीपुर चौक के समीप कुर्सेला पुलिस ने रविवार को लगभग 10:00 बजे दिन एक डाक पार्सल वाहन से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद किया। तथा शराब तस्कर का एक कार भी जब्त किया। तथा तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल राज्य के आसनसोल से एक डाक पार्सल से विदेशी शराब की खेफ पूर्णिया पोलटेकनिक चौक की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस दलबल को विभिन्न सङक पर तैनात कर दिया। उसके बाद जैसे ही एन एच 31 सङक पर देवी पुर चौक के समीप लाइनर का कार्य कर रहे कार को रोका। उसके पीछे डाक पार्सल वाहन को पुलिस ने रोककर तलाशी लेने के बाद वाहन से पश्चिम बंगाल निर्मित 105 कार्टून विदेशी शराब तरह-तरह के ब्रांड के कुल 969 लीटर बरामद किया। पुलिस ने कार पर सवार दो तस्कर अंकु कुमार सिंह 27 वर्ष , घर झिटकिया , थाना कोढा , पवन यादव 35 वर्ष घर , ललीयाही , सहायक थाना दोनों कटिहार जिला निवासी है तथा आकाश कुमार 28 वर्ष , घर गिरजा चौक , जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया । तथा तीनो शराब तस्कर से 6 मोबाइल भी बरामद किया। कुरसेला पुलिस तीनो शराब तस्कर पर मध निषेध अधिनियम के तहत केश दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे कटिहार भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा लगातार विदेशी शराब पकङने से शराब तस्कर मे हरक॔प मच गया है।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
