जन-जन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में बिहार पुलिस दिवस 2023 के अवसर पर बिहार पुलिस द्वारा जन जन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2023 तक जन-जन से जुड़ने के लिए थाना क्षेत्र अंतर्गत हर गांव मोहल्ले एवं टोलों में मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनसपर्क स्थापित किया जा रहा है। इसी दौरान डंडखोरा पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव के नेतृत्व थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण टोला, मुस्लिम टोला , दुर्गास्थान, रतनपुरा ,दास टोला, शकरपुरा, आड़ाबाड़ी सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं सुझाव दिया। बिहार पुलिस और बेहतर क्या कर सकता है इसको लेकर भी लोगों से सुझाव लिए गये। इस दौरान लोगों को समझाते हुए पुलिस ने बताया कि मद्यपान या किसी प्रकार के नशा से बचे, नशा सेहत परिवार तो समाज के लिए नुकसानदायक है ।यह एक दंडनीय अपराध भी है। भीड़ तंत्र का हिस्सा ना बने किसी भी प्रदर्शन य रैली में सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। सरकारी संपत्ति आपकी अपनी संपत्ति है। ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।यातायात नियमों का पालन करें। खुद की सुरक्षा करें ।हेलमेट का प्रयोग करें। इस दौरान पुलिस द्वारा आपातकालीन नंबर भी लोगों के बीच दिए आपातकालीन नंबर 112 ,मद्य निषेध हेल्पलाइन 15545, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 दिया गया।लोगों के बीच सुझाव को लेकर फेसबुक टि्वटर एवं वेबसाइट नंबर भी लोगों को दिया। इस मौके पर थानाा अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव पुलिस विवेक कुमार सिपाही मोहम्मद इम्तियाज चौकीदार जय हरि राय सकलदव राय सूरज कुमार झा आदि मौजूद थे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
