उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर प्रधानाध्यापक रखते हैं विशेष ध्यान
छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं: दिलीप कुमार
प्रवीण कुमार( कटिहार )
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं।उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में नामांकित 192 छात्र- छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक संजीत कुमार सुमन,संदीप कुमार,सरोज कुमारी,मो0 आशिफ बेलाल,मजहरुल हक पठन-पाठन का कार्य में बेहतरीन ढंग से करते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने शिक्षकों का संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने किया।विद्यालय के गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने कहा कि विधालय को प्राप्त मात्र 84 डीसमल जमीन पर 10कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय में नामांकित छात्रों की संख्या वर्ग 1 में 24,छात्र, वर्ग 2 में 24, वर्ग 3 में 22,वर्ग 4 में 26, वर्ग 5 में 29,वर्ग 6 में 23, वर्ग 7 में 24,वर्ग 8 में 20, टोटल 192 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सभी छात्र – छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर दिया गया है। वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफ.एल.एन कीट का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ग कक्ष का ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कहते हैं कि अगर विद्यालय में नए सिरे से चाहार दिवारी निर्माण के साथ-साथ में गेट लग जाए तो सुरक्षा के दृष्टि से काफी बेहतर होगा। विद्यालय में एक और नये शौचालय का निर्माण,कम से कम चार शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालय में समर सेबल, रनिंग वाटर, रसोई घर का जीर्णोद्धार हो जाए तो छात्र- छात्राओं को और भी सुविधा मिलेगा।
