शाॉर्ट सर्किट से लगी आग एक घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस बबैया गांव में मंगलवार की देर रात्रि शाॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। जिसमें कपड़ा, बर्तन, धान, चावल, जरुरी कागजात सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।बबैया गांव निवासी चंद्रकांत दास के घर में मंगलवार की देर रात्रि लगभग 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिसमें कपड़ा बर्तन फर्नीचर खाने पीने की वस्तु जल कर राख हो गई। पीड़ित परिवार चंद्रकांत दास ने बताया की मंगलवार की देर रात तकरीबन डेढ़ बजे बिजली की तार से चिंगारी निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। जिसमें पूरा घर जलकर राख हो गया। बताया शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हमलोगों की पूरी जिंदगी की कमाई जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थल पर ग्रामीणों की भाडी़ भीड़ इकट्ठा हो गई। जबकि आग को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से बुझाया गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही घटना को लेकर पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली मुआवजे की राशि जल्द दिलाने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
