April 29, 2026

नपं बारसोई में स्कूली विद्यार्थियों के बीच रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Read Time:3 Minute, 8 Second

बारसोई नगर पंचायत स्थित रघुनाथपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत स्कूली विद्यार्थियों के बीच रंगोली, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसोई घाट, आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौलानापुर के लगभग 70 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट, दूसरे स्थान पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसोई घाट, और तीसरे स्थान पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौलानापुर छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राहुल कुमार प्रथम स्थान दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार एवं तीसरे स्थान पर मानसी कुमारी सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारसोई घाट के विद्यार्थि है। वही प्रतियोगिता के उपरांत चयनकर्ताओं द्वारा विजेता छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं कप एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में मेडल देकर सम्मानित किया गया।साथ ही इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी सम्मिलित छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने नपं कार्यालय परिसर में छात्राओं के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 कार्यक्रम को लेकर अपनी अपनी टीम के द्वारा आकर्षक रंगोली का निर्माण कर स्वच्छ भारत, ग्रीन इंडिया, एवं क्लीन इंडिया का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ग्रुप के छात्राओं के द्वारा बनाये गये आकर्षक रंगोली को नगर ईओ बृजकिशोर राम ने घूम घूम कर देखा और उनकी कला की भरपूर प्रशंशा करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और उससे होने वाले हानि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने को लेकर अपने घर आसपड़ोस में जागरूकता फैलाने हेतु सजग रहने को कहा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र सिंह, सुरजीत कुमार, भोला यादव, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post कमल देखकर फ्लावर समझा क्या.. फ्लावर नहीं फायर है… सोशल मीडिया में आई मजेदार मीमस की बाढ..
Next post हसनगंज में बांस के झार में लगी आग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial