बाघमारा में आगलगी से तीन घर और दुकान राख, दमकल ने पाया काबू
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड के बाघमारा मुसहरी टोला स्थित दशरथ चौक के समीप मंगलवार को अचानक आग लगने की घटना में तीन घर और एक दुकान जलकर राख हो गए। यह आग सलमा देवी सहित अन्य दो ग्रामीणों के घरों में फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
