April 30, 2026

कर्पूरी जयंती कार्यक्रम को लेकर राजद ने की बैठक ।

Read Time:4 Minute, 36 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

राजद प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह ने आगामी 24 जनवरी को होने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर वैठक आयोजित कर के समीक्षा की । इस दौरान सभी पंचायत से राजद पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में राजद जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी, जिला प्रवक्ता मनोहर यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह संजू ने सभी राजद कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती हैं। इस कार्यक्रम को काफी धूमधाम से आयोजित करना हैं। बरारी में आयोजित होने वाली कर्पूरी जयंती का संदेश केंद्र से प्रदेश स्तर तक पहुँचे इसके लिए पंचायत अध्यक्ष की अहम भूमिका होगी। इसलिए सभी का दायित्व हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल हो और कर्पूरी जी के पदचिन्हों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सुमन बैध ने कहा कि प्रत्येक पंचायत से लोगों को कर्पूरी जी के कार्यक्रम में लाना हैं । बिहार की सियासत में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय के मसीहा के तौर पर देखा जाता है । हालांकि, लालू यादव से पहले बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक साधारण नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने बुंलद कर दिया था। मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के वंचितों के हक में न सिर्फ काम किया, बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया, जिसकी वजह से दलित-पिछड़े राजनीति में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। उन्होंने पिछड़ों को 26 फीसदी आरक्षण भी देना का काम किया, लालू जी 1990 मे सत्त्ता में आये थे। राजद की वर्तमान स्थिति में जन-बल चाहिए। जो भी कार्यकर्ता हमसे रूठे हैं उनकी समस्याएं को समझना होगा। त्रुटियों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना हैं। युवा साथी अधिक से अधिक जुड़े यह प्रयास रहेगा। राजद प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद हाकिम ने कहा कि काफी उत्सुकता के साथ इस पार्टी में ज्वाइन किये हैं। अफसर राजद नेताओ को नजर अंदाज करते हैं, इसके लिए रणनीति बनानी हैं ताकि अफसरशाही खत्म हो सकें। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता कौशल किशोर यादव ने कहा कि कर्पूरी जी के सिद्धांत पर लालू जी चल रहे हैं। हम सभी अपने हक हकूक कर्पूरी जी के कारण ही उठा रहे हैं। जिला प्रवक्ता मनोहर यादव ने कहा कि तीन दिन से लगातार दौरा किया जा रहा है कि हर प्रखंड में महान नेता कर्पूरी जी के जयंती धूमधाम से किया जाय,यह समीक्षा बैठक हैं। कर्पूरी जी जन-जन के नेता थे और कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कौशल किशोर यादव, वरिष्ठ नेता शालिग्राम यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सुमन बैध, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद हाकिम, मुखिया मो० इब्राहिम, तनवीर आलम, राजद युवा नेता मो० आलमगीर, चंदन सिंह, मोहम्मद जुल्फकार भुट्टो, मनोज ठाकुर, सुरेश मेहता, नरेश कुमार, बेचन शर्मा, सुभाष राम सहित सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

Previous post बारसोई नपं में सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक, लिए गए कई प्रस्ताव ।
Next post डीएम उदयन मिश्रा‌ ने जाति आधारित जनगणना कार्य का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial